पहले पेट्रोल डालने की जिद पर अड़ी महिला ने चप्पल से युवकों को धमकाया।
लखनऊ। सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक महिला गोमतीनगर के विकासखंड स्थित इंडियन पेट्रोल पर ग्राहकों को चप्पल दिखाकर हंगामा करते नजर आई। गोमतीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी पर शांतिभंग में कार्रवाई कर दी।
इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक विशालखंड निवासी पूजा कश्यप जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय की दुकान लगाती हैं। बुधवार रात करीब 12 बजे वह पंप पर अपनी गाड़ी में पेट्रोल भराने पहुंची थी। ग्राहकों से पूजा का पहले अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद हो गया था। इस पर पूजा लोगों को चप्पल दिखाते हुए गाली-गलौज और अभद्रता करने लगी। इस बीच किसी ने उसका वीडिया बना कर एक्स पर वायरल कर दिया।