फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

Tue, 06 Oct 2026 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में एक 50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही युवक पर यह गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, उनके पति की छह वर्ष पहले मौत हो चुकी है और तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। वह घर में अकेली रहती हैं। पीड़िता का आरोप है कि मुकेश लोधी (35) रविवार रात आठ बजे उनके घर में घुस आया। उसने उन्हें दबोच लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद उन्होंने शोर मचाया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग गया।
छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है आरोपी
ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी मुकेश लोधी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वह छेड़छाड़ के एक मामले में जेल गया था। हाल ही में वह जेल से छूटकर गांव आया था। अब उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। एसीपी कृष्णानगर लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें