फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौकरी और शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Wed, 18 Nov 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। नौकरी और शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अमेठी के टिकरिया गांव के ग्राम प्रधान अरुण मिश्र पर यौन शोषण और गर्भपात कराने का दबाव बनाने और धमकाने का आरोप है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अमेठी निवासी 35 वर्षीय महिला के मुताबिक, पति से अनबन के बाद वह पांच वर्षीय बेटी के साथ कुशीनगर स्थित मायके में रह रही थी। इसी दौरान नवंबर 2025 में अरुण ने उसे लखनऊ में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। वह अपने साथी संतोष पांडेय के साथ उसे और उसकी बेटी को कार से लखनऊ ले आया। गोमती इन्क्लेव के फ्लैट नंबर सी-1/612 में उसे रखा गया। घर लौटने की जिद करने पर अरुण ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। आरोप है कि उसने दुष्कर्म किया और विरोध पर शादी का वादा किया। मई 2026 में गर्भवती होने पर अरुण ने गर्भपात की दवाएं खाने के लिए कहा। जुलाई में बुखार आने पर अरुण साथी के साथ डॉक्टर को लेकर पहुंचा। डॉक्टर दवा और इंजेक्शन दिया। आरोप है कि रात में पेट दर्द व रक्तस्राव हुआ और गर्भपात हो गया। विरोध करने पर आरोपी उसे बीमार हालत में छोड़कर चला गया। करीब दस दिन बाद लौटने पर आरोपी ने माफी मांगी। इसके बाद फ्लैट का किराया महंगा होने की बात कहकर उसे कुछ दिन रिश्तेदार के यहां रहने के लिए कहा।



पीड़िता के अनुसार, पांच अगस्त को वह सहेली की बुआ के घर चली गई। छह अगस्त को अरुण फ्लैट से घरेलू सामान समेटकर गांव चला गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की पर सुनवाई न होने पर पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें