फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटी को धक्का देकर बचाया, खुद कार की चपेट में आई महिला

Sun, 08 Feb 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। गौरी बाजार में शनिवार सुबह आलमबाग की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से सोनी (30) घायल हो गईं। अनियंत्रित कार को अपनी ओर आता देख उन्होंने बेटी प्रियंका को बचाने के लिए डिवाइडर की तरफ धक्का दे दिया और खुद चपेट में आ गईं। आरोपी कार चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन

नटकुर गांव निवासी सोनी की बेटी प्रियंका गौरी बाजार स्थित हीरालाल यादव बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा-4 में पढ़ती है। शनिवार सुबह सोनी बेटी को स्कूल छोड़न पैदल जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनी कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरीं। उनके सिर व कमर के नीचे गंभीर चोटें आईं। हादसे के समय वहां से गुजर रहीं अध्यापिकाओं ने प्रियंका को संभाला और एंबुलेंस की मदद से सोनी को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति का कहना है कि उनके पास घटना की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें