फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में शुक्रवार को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार रीना देवी (60) की मौत हो गई। उनके पति राजेश कुमार (64) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मूलरूप से बाराबंकी के दरियाबाद निवासी राजेश कुमार खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में सहायक विकास अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह पत्नी रीना देवी और बच्चों के साथ बिजनौर के कटरा मोहल्ला स्थित हरी मस्जिद के पास रहते हैं। सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से पत्नी को लेकर दरियाबाद जा रहे थे। औरंगाबाद स्थित ओमेक्स सिटी तिराहे के पास हादसा हो गया। टक्कर के बाद स्कूटी काफी दूर तक घिसटती चली गई और दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां रीना की मौत हो गई। राजेश का इलाज जारी है। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। फुटेज की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली का पता लगाया जा रहा है। दंपती के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें