फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर महिला की बेरहमी से हत्या

Mon, 02 Jan 2017 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मालती (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
काकोरी में गुरुवार शाम एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से ड्यूटी के बाद लौट रही मालती रावत (45) की चाकू और डंडे से ताबड़तोड वार कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसकी लाश गांव के पास ही आम के बगीचे में मिली।
विज्ञापन


बेरहमी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हत्यारे ने मालती के सीने में बायीं तरफ चाकू से तीन वार जबकि गले पर एक वार किया था। पैर में भी एक वार किया गया था। लाठी से भी पीटा गया था। इतनी क्रूरता से हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी।

हालांकि मालती की चांदी की चेन, सोने के बाले, पायल और मोबाइल फोन गायब होने से परिवारीजन लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जता रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सराय प्रेमराज गांव निवासी मालती के बेटे व ऑटो चालक अमित ने बताया कि निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में मालती आया के पद पर थी। अमित के मुताबिक गुरुवार सुबह सात बजे उसने मां को कॉलेज छोड़ा था। मालती रोज शाम 6 बजे घर आ जाती थीं।

पर गुरुवार को जब वह नहीं लौटीं तो परिवारीजनों ने मोबाइल पर कॉल की। कॉल रिसीव न होने पर परिवारीजन कॉलेज पहुंचे जहां पता चला कि मालती साढ़े चार बजे ही चली गई थी।
इसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर मालती की खोजबीन शुरू की। रात करीब साढ़े नौ बजे मालती का शव गांव के बाहर शेखपुरा गांव में रहने वाले पाछू के आम के बाग में पड़ा मिला। 
विज्ञापन

जान बचाने को खूब किया संघर्ष

डेमो - फोटो : demo pic
मालती हत्यारों से जमकर जूझी थी। एक चप्पल बाग के बाहर के रास्ते पर तो दूसरी मालती के पैर में थी। यानी उसे घसीट कर बाग में ले जाया गया होगा। चूड़ियां टूटी हुई थीं। खरीदी गई सब्जियां झोले से निकल बिखर गई थीं।

सीओ मलिहाबाद रोहित सिंह सजवाण बताते हैं कि मालती को चाकू से गोदने के साथ ही उस पर लाठी से वार भी किया गया। उनका मानना है कि मालती को ड्यूटी से लौटते वक्त बदमाशों ने सड़क पर ही पकड़ लिया होगा।

यहां धक्का-मुक्की और छीना-झपटी के दौरान ही उसकी एक चप्पल उतर गई। बदमाश उसे खींचकर बाग में ले गए और चाकू व डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मौके से चाकू और डंडा बरामद किया है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक मालती की मौत सीने पर बायीं तरफ किए गए चाकू के तीन वार और गले में किए गए गहरे वार से हुई। 

मालती के पति चुन्नीलाल रावत की छह साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में बेटे अमित के अलावा बेटी नीलम, सीलम, पप्पी और बेटा अनुज है। नीलम की शादी हो चुकी है। 
मालती की हत्या की गुत्थी उलझी हुई है।

परिवारीजनों ने रंजिश या अन्य किसी तरह के विवाद की बात से इन्कार किया है। सीने में बायीं तरफ और गले पर चाकू से हमला बताता है कि हत्यारा हर हाल में मालती की जान लेना चाहता था। बाग में जुटे ग्रामीण दरिंदगी की आशंका जता रहे थे लेकिन पुलिस ने इसे अनसुना कर दिया।

चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बजाय मालती का पोस्टमॉर्टम में सामान्य प्रक्रिया अपनाई गई। इससे ग्रामीण खासे आक्रोशित हैं। लोगों ने कहा कि पुलिस अपराध की गंभीरता को कम करने की कोशिश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें