फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : प्रियंका बोलीं, मेहनत से लड़े चुनाव, जश्न के लिए हुए इकट्ठा, लड़की हूं लड़ सकती है कोई रोक नहीं पाएगा

Tue, 08 Mar 2022 10:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मार्च का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित महिला मार्च में हजारों की तादाद में महिलाएं और लड़कियां शामिल हुईं। गोमती नगर के 1090 चौराहा से शुरू हुए मार्च से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं में जोश भरते हुए कहा लड़की हूं लड़ सकती हूं और कोई  रोक नही पाएगा। पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव में जिन महिला 159 उम्मीदवारों को प्रत्याशी बनाया गया था उनके साथ प्रियंका गांधी ने करीब दो बजे 1090 चौराहा से सिकंदर बाग चौराहा के लिए पैदल मार्च शुरू किया। करीब 40 मिनट पैदल चलकर वह सिकंदर बाग चौराहा पहुंची और वहां  पर लगी वीरांगना उदा देवी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनको नमन किया और कहा कि महिलाओं के हक व उनके सशक्तिकरण को लेकर उनका यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमने मेहनत से चुनाव लड़ा। कांग्रेस की 159 महिला प्रत्याशियों ने ईमानदारी से चुनाव मैदान में दावेदारी की। आज महिला दिवस के अवसर पर यहां उसी मेहनत का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं।

विज्ञापन


महिला मार्च को लेकर गोमती नगर के 1090 चौराहे पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लड़कियों और महिलाओं की भारी भीड़ लगने लगी थी। 1090 चैराहा के अलावा पूरे रूट को मेले की तरह गुब्बारों और झंडों से सजाया गया था। मार्च में आई महिलाओं के लिए विशेष प्रकार के गुलाबी रंग के झोले  भी बनाए गए थे उनको उन्हें बांटा गया था। गोमती नगर से सिकंदराबाद चौराहे तक का करीब डेढ़ किलोमीटर का सफ र प्रियंका ने 40 मिनट में तय किया। सिंकदरबाग चौराहे पर पहुंचने पर उन्होंने वीरांगना उदा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद मार्च समाप्त हो गया और उनका काफिला रवाना हो गया। महिला मार्च में विशेष तौर जो नेता शामिल शमिल थे उनमें प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, अराधना मिश्रा, मध्य जोन महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कांग्रेस नेटा डिसूजा, महिला कांग्र्रेस मध्य जोन प्रभारी विद्या नेगी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष व स्टार प्रचार मुकेश सिंह चौहान, इसौली विधानसभा प्रत्याशी बीएम यादव, पूर्व एआईसीसी सदस्य प्रदीप कनौजिया और चेयरमैन राजीव गांधी पंचायतराज शैलेंद्र तिवारी सहित तमाम नेता पदाधिकारी शामिल रहे।

 


विज्ञापन

 

स्कूटी मोबाइल के लिए खूब भरे गया फार्म
मार्च में आने वाली महिलाओं को स्कूटी और स्मार्ट मोबाइल उपहार में देने के लिए मौके पर पंजीकरण भी कराया जा रहा था।  जिसमें बड़ी तादाद में गांव की वह बुजुर्ग महिलाएं भी फार्म भरने की भीड़ में थी जिनको स्कूटी के बारे में बता भी था। पार्टी की इर से पंजीकरण को लेकर स्टाल तो लगाया गया था मगर उन महिलाओं के लिए कोई व्यवस्था नही थी जो लिख नही सकती थी एयर जिनके पास पेन ही नही था। ऐसे काफी महिलाएं परेशान रही।

मार्च शुरू होते ही जमीन पर गिरने लगे महिला सशक्तिकरण के कट आउट
 मार्च में शामिल होने के लिए बड़ी तादाद में महिलाएं आई थी। जिनको करीब 2 घंटे तक इंतजार भी करना पड़ा क्योंकि प्रियंका गांधी को 12 बजे आना था और वह करीब 02 बजे आईं।  ऐसे में 2 घंटे से धूप में खड़ी महिलाएं थक भी गईं। जैसे मार्च शुरू हुआ पीछे की महिलाओं में काफी ने हाथ से कट आउट जमीन पर फेंक दिए। भीड़ के चलते काफी संख्या में महिलाएं पीछे ही रह गईं। वही मार्च शुरू  होने के बाद भी बाहर से आने वाली महिलाओं का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन


सुरक्षा से खिलवाड़ए भीड़ में चला दिया ट्रैफिक
गोमती नगर के 1090 चौराहा पर भारी भीड़ के चलते करीब एक घंटे तक गोमती नगर की ओर से 1090 पुल से जाने वाला और आने वाला ट्रैफिक बंद रहा लेकिन जब प्रियंका गांधी आयोजन स्थल पर आईं उसी दौरान भारी भीड़ के बीच गोमती नगर की ओर से आने वाला ट्रैफिक छोड़ दिया गया। जिससे अफ रा तफ री मच गई । ट्रैफि क निकालने के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं की गई थी ऐसे में भारी भीड़ के बीच से  गाड़ियां निकलती रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें