फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल

Fri, 31 Mar 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। प्रतापगढ़ जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के विषैया गांव निवासी राम विकास (22) अपनी बाइक से ऊंचाहार के मांधातापुर निवासी कृपाशंकर (65) व उनकी बेटी उमा त्रिपाठी (25) को लेकर रिश्तेदारी में जा रहा था।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर चौराहे के पास हाईवे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उमा ट्रक के पहिया के नीचे आ गईं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामविकास व कृपाशंकर को मामूली चोटें आईं। बाइक चला रहा राम विकास हेलमेट लगाए था। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ऊंचाहार कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि हादसा प्रतापगढ़ जिले में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें