फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, युवक घायल

Wed, 22 Feb 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र मेंं मंगलवार को बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

भदोखर के कुचरिया गांव की सुलोचना (48) घर से लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पार करके कहीं जा रही थी। इसी दौरान जगतपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक अनियंंत्रित होने से सड़क पर गिरकर राजेंद्र निवासी इकछनिया घायल हो गया। उसे भी अस्पताल पहुुंचाया गया। थानेदार राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से महिला की जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें