फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डाला की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

Tue, 07 Apr 2026 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मीरा शर्मा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर में रविवार रात सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। पाहुन पुरवा निवासी मीरा शर्मा (52) पति छेदीलाल के साथ रविवार सुबह बंथरा स्थित लोनाहा गई थीं। रात करीब साढ़े नौ बजे दंपती बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरसंड रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार डाला ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद डाला चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मीरा ने दम तोड़ दिया। छेदीलाल के पैर की हड्डी टूटने से उनका इलाज चल रहा है। मीरा के देवर अरविंद सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी बीमार हैं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। भाई छेदीलाल और भाभी मीरा पत्नी को देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान डाला की चपेट में आ गए। पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिये परिजनों को घटना की जानकारी दी।
हेलमेट ने बचाई पति की जान
छेदीलाल अमीनाबाद में कपड़े की दुकान में नौकरी करते हैं। मीरा की दो विवाहित बेटियां हैं। एसीपी रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में अज्ञात डाला चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। छेदीलाल ने हेलमेट पहना था, जिससे उनके सिर में चोट नहीं आई और वह बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें