फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने महिला को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली) कोतवाली क्षेत्र के एक में दुष्कर्म के मामले में जमानत पर जेल से छूटकर आए युवक ने सोमवार की रात महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला। महिला के चिल्लाने पर लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। महिला को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला सोमवार की रात नौ बजे अपने घर के बाहर बैठी हुई थी तभी आरोपी रामखेलावन कुल्हाड़ी लेकर आ गया और उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वह अचेत होकर गिर पड़ी। आवाज सुनते ही गांव वाले दौड़े और उसे सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि रामखेलावन काफी दिनों से महिला से एकतरफा प्यार करता था और अभी कुछ ही महीनों पहले महिला ने उसके विरुद्ध जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई थी और पुलिस ने उसको जेल भेजा था। लोगों का मानना है कि जेल जाने और एकतरफा प्यार में आरोपी ने यह घिनौना अपराध कर डाला। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें