फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला ने गोमती नदी में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में घैला पुल से सोमवार शाम चार बजे एक महिला (35) ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। उसे नदी में कूदता देख कर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला। उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। प्रेरणा स्थल चौकी प्रभारी सर्वेश नायक ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। शव की पहचान के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें