फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से छह लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। संतकबीर नगर के खलीलाबाद निवासी जितेंद्र कुमार चौधरी ने प्रतापगढ़ में कन्धई के सौरभ पटेल पर उनकी व दोस्त वरुण गुप्ता की सचिवालय में सहायक टेक्नीशियन की नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख ठगने का आरोप लगाया है। मामले में हजरतगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


जितेंद्र के मुताबिक 2022 में उनकी मुलाकात सौरभ से हुई थी। उसने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया था। उसने कहा था कि उसके पिता हरिलाल की सचिवालय में अच्छी पकड़ है, साथ ही ससुर के कई राजनेताओं से संबंध हैं। सौरभ ने जितेंद्र से बताया कि वह उनकी नौकरी लगवा देगा। इसके बदले उसने उनसे ढाई लाख की मांग की। झांसे में आए पीड़ित ने दस जुलाई 2022 को रकम उसे दे दी। उसी दिन पीड़ित के दोस्त ने भी नौकरी के लिए साढ़े तीन लाख दे दिए। मगर काफी समय बीतने पर भी उनकी नौकरी नहीं लगी। विरोध पर आरोपी टालमटोल करता रहा। पीड़ित ने रकम न मिलने पर हजरतगंज पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें