फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन की मौत के मामले में महिला से पूछताछ

Tue, 02 Apr 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एनबीआरआई से सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस को घटना स्थल पर खड़ी मृतक की कार से उतरते हुए एक महिला नजर आई है। महिला घटनास्थल पर 25 मिनट तक रुकी थी। इसके बाद वह चली गई थी।
महिला के साथ मनोज कुमार करीब तीन घंटे तक कार से घूमे थे। महिला से पूछताछ में पता चला है कि वह कार में कैंट से बैठी थी। वह उन्हें कई वर्षों से जानती थी।
बता दें कि गुडंबा के गायत्री पुरम निवासी मनोज कुमार श्रीवास्तव (60) का शव बीते बृहस्पतिवार की सुबह हजरतगंज के डालीबाग में गन्ना संस्थान के पास उनकी कार में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज बुधवार सुबह दफ्तर जाने की बात कहकर कार से निकले थे। शाम तक घर नहीं लौटे थे। देर रात परिजनों ने गुडंबा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें