गुडंबा। मड़ियांव के अल्लूनगर में सोमवार देर रात दो बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाया। बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 40 हजार रुपये लूट लिए।
चंद्रिका प्रसाद के अनुसार, रात करीब दो बजे उनकी बहू संगीता कमरे में अकेली सो रही थीं। आहट होने पर संगीता की नींद खुली। बदमाशों ने लोहे की रॉड दिखाकर उन्हें धमकी दी और बंधक बना लिया। इसके बाद अलमारी से रुपये और जेवर लूटकर भाग निकले। संगीता ने शोर मचाया तो परिवार के सदस्य नीचे पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।