फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smuggling: कैप्सूल में भरकर सात करोड़ की कोकीन की तस्करी कर रही थी महिला, गिरफ्तार

Mon, 31 Oct 2022 03:30 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

बलरामपुर पुलिस ने कैप्सूल में भरकर सात करोड़ रुपये की कोकीन लेकर जा रही महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया कि वह इसे देश के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचाने जा रही थी।
विज्ञापन
नेपाली महिला तस्कर के साथ एसपी राजेश कुमार सक्सेना व पुलिस टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर के जरवा स्थानीय थाने की पुलिस ने नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान एक नेपाली महिला तस्कर को सात करोड़ की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के पास कोकीन से भरे 40 कैप्सूल बरामद हुए हैं। कोकीन का कुल वजन 690 ग्राम है। यह कोकीन बलरामपुर के रास्ते देश के अन्य स्थानों पर पहुंचाई जानी थी।

विज्ञापन


एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि जरवा कोतवाली के उपनिरीक्षक राम कुमार वर्मा की टीम ने नेपाल सीमा क्षेत्र के निकट गश्त करते हुए पियरा पहाड़ी नाले के किनारे बैठी हुई एक संदिग्ध नेपाली महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि वह वाहन का इंतजार कर रही है।

तस्वीरें देखें - मुख्यमंत्री योगी ने बल्लेबाजी में आजमाए हाथ, शॉट खेलकर बेहद खुश नजर आए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दबे या दबाए जा रहे मुद्दों पर संघर्ष करेगी कांग्रेस, प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति बना रही पार्टी
विज्ञापन


महिला के पास एक बैग था। संदेह होने पर बैग की तलाशी ली गई। बैग के अंदर 40 कैप्सूलों में भरी 690 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। कोकीन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 7 करोड़ बताई जा रही है। महिला की पहचान दिल कुमारी विश्वकर्मा उर्फ विमला निवासी गुरंगनाका गांव पालिका बेला थाना गढ़वा जनपद डांग राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान इस महिला ने बताया कि यह कोकीन बलरामपुर के रास्ते देश के अन्य स्थानों पर पहुंचाने जा रही थी। महिला तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद कोकीन सीज कर दी गई है। जरवा कोतवाल दुर्विजय की टीम को इस कामयाबी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें