गदागंज (रायबरेली)। क्षेत्र के कंसराजपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला शुक्रवार सुबह बेहोश मिली। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंचे आसपास के लोग महिला की पहचान नहीं कर सकी। करीब 35 वर्षीय महिला बुर्का पहने थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी दीनशाहगौरा पहुंचाया। हालत गंभीर न होने पर उसे पहले जिला अस्पताल और फिर ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रभारी एसओ राज बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हुई और न ही उसके घर-परिवार की जानकारी हो सकी है। इस बारे में जांच की जा रही है।