रायबरेली। खीरों क्षेत्र के रौला गांव निवासी बिंदाबलि (29) बृहस्पतिवार देर रात लोहड़ा गांव से पैदल घर लौट रहा था। सहजौरा से लोहड़ा मार्ग पर अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बिंदाबलि गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।