फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कमरे में मृत मिली महिला

Thu, 11 Dec 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में तेलीबाग की कुम्हार मंडी की रहने वाली सायरा (40) का शव उनके कमरे में बेड पर मिला। वह काफी दिनों से बीमार थीं।
विज्ञापन

आशियाना के बंगला बाजार में रहने वाली उनकी बहन रेशमा ने बताया कि वह घर पर ही रहती थीं। पहले वह डायग्नोस्टिक सेंटर में नाैकरी करती थीं, बीमारी के चलते छह माह पहले उन्होंने काम छोड़ दिया था। मंगलवार रात वह अपनी बहन का हाल-चाल लेने के लिए उनके घर गई थीं। वहां उन्होंने उन्हें नशे की हालत में देखा तो फटकार लगाई। बुधवार सुबह 10 बजे सायरा घर के अंदर बेड पर मृत मिलीं। तेलीबाग चौकी प्रभारी दिनकर वर्मा ने बताया कि सायरा शराब की आदी थीं। बहन रेशमा की सूचना पर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें