फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सांड़ के हमले में शटरिंग मिस्त्री घायल

Thu, 11 Dec 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र के चिल्लावां गांव में लोग सांड़ के हमलों से काफी परेशान हैं। मंगलवार को सांड़ ने शटरिंग मिस्त्री लक्ष्मण लोधी (45) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आनन-फानन उन्हें लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार शाम वह चिल्लावां बाजार से सब्जी खरीद कर घर जा रहे थे। रास्ते में दो सांड़ लड़ रहे थे। लक्ष्मण ने उनसे बच के निकलने की कोशिश की तो एक सांड़ ने दौड़ाकर उन पर हमला कर दिया। सांड़ की सींग लगने से उनके पेट में गहरा घाव हो गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें