फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर राज्य विधिक अधिकारी पर किया हमला, मारे ताबड़तोड़ चाकू, हुईं लहूलुहान

Wed, 03 Apr 2019 04:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती रंजना श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के कैसरबाग के ख्यालीगंज निवासी राज्य विधिक अधिकारी रंजना श्रीवास्तव पर मंगलवार देर शाम घर में घुसकर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। रंजना के दाएं हाथ व कंधे पर चाकू के घाव लगे हैं।

विज्ञापन


उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। परिवारीजन आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले गए। पीड़िता ने सात लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए कैसरबाग पुलिस को तहरीर दी है।

रंजना के पति रत्नाकर राव का कहना है कि उन्होंने फर्जी वकीलों के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसके बाद रजिस्ट्रार ने वजीरगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वही फर्जी वकील उन पर दबाव बना रहे हैं। बात न मानने पर ही उन्होंने हमला किया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


रंजना श्रीवास्तव ने बताया कि रात करीब साढे़ आठ बजे किसी ने उनके घर की डोरबेल बजाई। वह सीढ़ियों से नीचे उतरीं और दरवाजा खोला तो सामने अधिवक्ता पाल सिंह यादव, पंकज तिवारी, प्रथमा सिंह, अनिमेष मिश्रा, उत्तम वर्मा, रामकुमार सिंह और अभिषेक बाजपेई खड़े थे।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की खंगाली जा रही है फुटेज

रंजना के मुताबिक उन्हें देखते ही पाल सिंह यादव व उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ हाथापाई व मारपीट की गई। इस दौरान पाल सिंह यादव ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। खून से लथपथ रंजना चीखीं तो परिवारीजन व आसपास के लोग दौड़े।

भीड़ के बीच घिरते देख हमलावर वहां से भाग निकले। रंजना को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रंजना का कहना है कि हमलावरों के साथ आई प्रथमा सिंह हरदोई निवासी शिक्षक चिरंजीव कुमार की पत्नी हैं।

चिरंजीव कुमार ने वर्ष 2011 में पत्नी समेत अन्य लोगों के खिलाफ किसी मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। उक्त मामले में पाल सिंह यादव, पंकज, अनिमेष, उत्तम, रामकुमार और अभिषेक ने केस लड़ा था। बकौल रंजना, उस वक्त उपरोक्त सभी लोग वकील नहीं थे। उन्होंने फर्जी तरीके से केस में पैरवी की थी।

रंजना ने इस मामले में याचिका दायर की, जिसके बाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने फर्जी वकीलों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। रंजना का कहना है कि आरोपी इसी बात से नाराज हैं और अक्सर उसे धमकाते रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि हमले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें