फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरेराह निजी कंपनी की महिला कर्मी से छेड़छाड़... दुष्कर्म की धमकी; आरोपी खुद को बताता है हाईकोर्ट का वकील

Mon, 26 May 2025 04:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में आरोपी ने सरेराह निजी कंपनी की महिला कर्मी से छेड़छाड़ की। विरोध पर दुष्कर्म की धमकी दी। आरोपी खुद को हाईकोर्ट का वकील बताकर दबाव बनाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में एक निजी कंपनी की महिला कर्मचारी ने वरुण मिश्र पर छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में तालकटोरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


21 वर्षीय पीड़ित युवती राजाजीपुरम क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि शुक्रवार को सुबह वह ड्यूटी जा रही थी। तभी रास्ते में वरुण ने उसे रोक लिया। वह अश्लीलता करने लगा। विरोध पर धमकाने लगा। चीखने पर आरोपी वहां से भाग निकला। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: परिवार कल्याण महानिदेशालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कार्यालय कराया गया खाली; जांच जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि वरुण खुद को हाईकोर्ट का वकील बताता है। वह उसकी सहेली से भी आए दिन छेड़छाड़ करता है। उसे दुष्कर्म की धमकी भी देता है। इतना ही नहीं आरोपी ने कई लोगों का जीना दूभर कर दिया है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक आरोपी पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें