फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Tue, 06 Oct 2026 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माल। ललइखेड़ा गांव में रविवार शाम 7:30 बजे घर के मंदिर में पूजा कर रही सीता (37) पंखे की चपेट में आकर करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें शेखवापुर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक पति मुकेश शर्मा का कहना है कि मंदिर की ओर चल रहे पंखे को दूसरी तरफ करने की कोशिश में सीता उसकी चपेट में आ गईं और जमीन पर गिर पड़ीं। मां को गिरा देखकर बेटी राधिका रोने लगी। उनके दो बच्चे हर्ष (15) और राधिका (12) हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि रात करीब दो बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें