फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Sun, 17 Aug 2025 05:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कुशल डॉक्टर नहीं थे, इसके बाद भी मरीज को भर्ती कर लिया।

विज्ञापन


घटना मोहनलालगंज के एक निजी अस्पताल की है। मूल रूप से रायबरेली के बछरांवा निवासी राज प्रताप सिंह की पत्नी किरन (48) को मुंह व नाक से अचानक खून निकलने लगा। परिजन पहले नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए बड़े संस्थान ले गए। वहां आईसीयू की सुविधा न मिलने पर मोहनलालगंज स्थित मेडिकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 

बेटे रजत ने बताया कि अस्पताल में इलाज के लिए कुशल डॉक्टर तक नहीं थे। ठेके पर डॉक्टर बुलाकर इलाज कराया गया। इससे मरीज की हालत सुधरने की बजाय बिगड़ गई। इलाज के लिए 50 हजार रुपये वसूले गए। इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें