नगराम। गोसाईगंज में शनिवार रात निजी अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। गोसाईंगंज के पस्तरा गांव निवासी राम मिलन के बेटी शालिनी की शादी 2022 में नगराम के ममईमऊं गांव निवासी युवक से हुई थी। एक माह पूर्व बच्चा होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। ससुरालीजन निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। कोई सुधार न होने पर मायके वालों ने शालिनी को गोसाईगंज के अमेठी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां रविवार को उसकी मौत हो गई। भाई आशीष ने जीजा व अन्य लोगों के खिलाफ नगराम थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर गोसाईगंज बृजेश त्रिपाठी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।