फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती नगर विस्तार में करंट से महिला की मौत

विज्ञापन
गोमती नगर विस्तार में करंट से महिला की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के विजयनगर खरगापुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब महिला कपड़े सुखाने छत पर गई थी। परिजन तुरंत महिला को डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय गुड़िया राजपूत पत्नी राजू राजपूत विजयनगर, खरगापुर में प्राइमरी स्कूल के बगल में बने मकान में किराए पर रहती थी, जबकि मूल निवासी भवानीपुर थाना रामकोट जनपद सीतापुर की थी। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे वह किराए के घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगते ही गुड़िया की चीख निकली तो उसे सुनकर लोग छत पर पहुंचे तो देखा वह पूरी तरह से झुलस चुकी थी। मोहल्ले के लोगों ने उपकेंद्र में सूचना देकर बिजली बंद कराई, तब परिजन उपचार के लिए लेकर गए।



छत से दो फीट ऊपर बिजली लाइन

गोमतीनगर के अधीक्षण अभियंता आशीष सिन्हा ने बताया कि जिस 11 हजार वोल्ट की लाइन से महिला की मौत हुई, वह छत से महज दो फीट ऊपर ही है। भूखंड स्वामी ने बाघामऊ फीडर की हाईटेंशन लाइन के नीचे अवैध रूप से निर्माण कर लिया है। घटना के बाद जूनियर इंजीनियर आशुतोष माथुर ने जांच कर रिपोर्ट दी है। इस अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें