फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से झुलसी; अस्पताल में भर्ती

Sun, 15 Mar 2026 12:09 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि पड़ोसी महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढे़ं पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बबली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में रविवार को सुबह करीब 10.45 बजे बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


घटना बिसवां थाना क्षेत्र के झउवा खुर्द गांव की है। गांव निवासी बबली (30) घर के बाहर लगे पेड़ के नीचे बरामदे में बैठी थीं। पड़ोसी विशंभर की पत्नी भी उनके पास आ रही थीं। 

इसी समय पेड़ पर बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। विशंभर की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बबली को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें