फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेसीबी की चपेट में महिला की मौत, ट्रक से टकराकर दुकानदार ने गंवाई जान

Thu, 05 Nov 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
साबिरा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में हुए दो सड़क हादसों में बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दुबग्गा में सड़क की खोदाई के दौरान बैक हो रही जेसीबी की चपेट में आने से साबिरा (60) की जान चली गई, जबकि काकोरी में सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर दुकानदार रामगोपाल पाल (38) की मौत हो गई।
विज्ञापन

दुबग्गा के हरदोई रोड स्थित अंधे की चौकी के पास मल्टी केयर हॉस्पिटल के सामने बुधवार सुबह करीब 11:40 बजे सड़क की खोदाई का काम चल रहा था। इस दौरान सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहीं साबिरा बैक हो रही जेसीबी की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद चालक भाग गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची दुबग्गा पुलिस और पीएसी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। साबिरा के बेटे नफीस ने बताया कि मंगलवार को वह मां को लेकर निजी अस्पताल में भर्ती मौसेरी बहन की बेटी को देखने आए थे। उनकी मां अस्पताल में ही रुक गई थीं। बुधवार सुबह अस्पताल के सामने सड़क किनारे सवारी का इंतजार करते समय हादसा हो गया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि साबिरा मलिहाबाद के नत्थाखेड़ा गांव की रहने वाली थीं। उनके भाई दुबग्गा के अमन एन्क्लेव निवासी लाल मोहम्मद की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जेसीबी कब्जे में ले ली है।
दूसरी घटना काकोरी के घुरघुरी तालाब के पास हुई। बरकताबाद निवासी रामगोपाल पाल मंगलवार रात शिवपुरी कूड़ा प्लांट के पास अपनी पूड़ी-कचौड़ी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के वक्त उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक, परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उनके परिवार में पत्नी पूनम, एक बेटा और दो बेटियां हैं।

साबिरा की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें