फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक की टक्कर से महिला की माैत

Mon, 26 Oct 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर इलाके में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सुशीला देवी (51) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

मूलरूप से बाराबंकी के देवा खानवहा गांव निवासी सुशीला विकासनगर के सेक्टर-11 में झोपड़ी बनाकर रहती थीं। वह घरों में घरेलू काम करती थीं, जबकि उनके पति तेजपाल और दोनों बेटे गांव में रहते हैं। तेजपाल के मुताबिक, शनिवार शाम काम खत्म कर लौटते समय जगरानी अस्पताल के पास सुशीला सड़क पार कर रही थीं। तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सुशीला को पुलिस ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। विकासनगर एसओ आलोक सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें