लखनऊ। रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ की ओर से रविवार को जनेश्वर मिश्र पार्क से रोटरी डिस्ट्रिक्ट रैली निकाली गई। गो ग्रीन की थीम पर निकली इस रैली में 110 से अधिक कारों के काफिले में 12 विंटेज कारों ने हिस्सा लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
रैली के जरिये हरित और टिकाऊ भविष्य के लिए छोटे-छोटे प्रयास, जनभागीदारी और जागरूक जीवनशैली के महत्व को रेखांकित किया गया। कारों पर पर्यावरण से जुड़े नारों और संदेशों के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित भविष्य का आह्वान किया गया। संगीत और मनोरंजन ने माहौल को उल्लासपूर्ण बनाया। रैली के आयोजन में क्लब अध्यक्ष स्तुति मित्तल, सचिव कर्णिका शाजवानी, कार रैली चेयरमैन नरेश अग्रवाल, को-चेयरमैन विपिन गुप्ता और पास्ट प्रेसिडेंट दीपक मारवाहा की प्रमुख भूमिका रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स आलोक कुमार रहे। रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूनम गुलाटी और डिस्ट्रिक्ट रोटरी फाउंडेशन चेयर एवं पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सतपाल गुलाटी की मौजूदगी में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ भागीदारी की। समापन पर अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के योगदान की सराहना की गई। रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ की ओर से अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ की ओर से निकाली गई कार रैली।