फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Tue, 16 Jun 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर क्षेत्र में सोमवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि विजय नगर स्थित केसरी खेड़ा रेलवे फाटक के पास रेलवे पुलिस को महिला के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। महिला की उम्र 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। महिला ने लाल और काले रंग की साड़ी पहन रखी थी। महिला के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। आसपास के लोगों से भी शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें