फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शाम को पति से हुआ विवाद, सुबह बिस्तर पर मिली पत्नी की लाश, पुलिस कर रही जांच

Sat, 22 Nov 2025 06:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में पत्नी का शाम को पति से विवाद हुआ। सुबह बिस्तर पर उसकी लाश मिली। शराब छुड़ाने वाली दवा अधिक मात्रा में खाने से जान जाने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में पति से विवाद के बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत हो गई। शराब छुड़ाने वाली दवा के अधिक सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना बीकेटी क्षेत्र के महिगवां पहाड़पुर गांव की है। गांव निवासी विकास शर्मा ऑटो चलाता है। वह शराब पीने का लती है। उसका किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सोनम से विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विकास के अनुसार, शुक्रवार की रात वह शराब पीकर आया था। इस पर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया। देर रात 12.30 बजे घर लौटा तो खाना खाकर पत्नी व पांच वर्षीय बेटी दृष्टि के साथ कमरे में सो गया। सुबह पत्नी को जगाया, लेकिन वह नहीं उठी। इस पर उसने पिता बाबूलाल को जानकारी दी। इसके बाद सोनम को प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां से राम सागर मिश्र हॉस्पिटल भेज दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राम कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच में पता चला है कि विकास और सोनम ने छह साल पहले लव मैरिज की थी। विकास शराब पीने का आदी था, इसके लिए उसका इलाज नशा मुक्ति अस्पताल से चल रहा था। शुक्रवार की रात शराब पीने के कारण ही उसका पत्नी से विवाद हुआ था। आशंका है कि पत्नी ने शराब छुड़ाने वाली दवाई अधिक मात्रा में खा ली। इसके कारण उसके होंठ नीले पड़ गए थे। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें