लखनऊ में बेटे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सुबह 9 बजे इटौंजा स्थित सीएचसी में मरपा निवासी पिंकी (26) को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। यहां नार्मल प्रसव के दौरान पिंकी ने बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद उसकी ब्लीडिंग बढ़ गई।
विज्ञापन
सीएचसी पर तैनात नर्स और स्टाफ ने आनन-फानन उसे बख्शी का तालाब के राम सागर मिश्र अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजनों ने मोर्चरी में हंगामा करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।