फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहली शादी छिपाकर महिला ने की दूसरा विवाह, पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के मटियारी निवासी डॉ. मुकेश गुप्ता ने दूसरी पत्नी पर अपनी पहली शादी छिपाकर उनसे विवाह करने व बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। चिनहट पुलिस ने महिला व चार अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

डॉ. मुकेश हरदोई की कछौना सीएचसी में तैनात हैं। उनके मुताबिक वर्ष 2019 में बीमारी से उनकी पहली पत्नी मीनल की मौत हो गई थी। कुछ समय बाद परिचित राम सेवक, लक्ष्य गुप्ता, रेन गुप्ता व अज्ञात युवक राजाजीपुरम की निहारिका का रिश्ता लेकर उनके घर पहुंचे। उन्हें बताया गया कि निहारिका तलाकशुदा है।

डॉक्टर ने निहारिका से 16 फरवरी 2021 में शादी कर ली। मुकेश का आरोप है कि उनकी पहली पत्नी से हुई बेटी को निहारिका प्रताड़ित करने लगी। वह उसे खाना भी नहीं देती थी। डॉक्टर के मुताबिक उन्हें पता चला कि निहारिका का तलाक ही नहीं हुआ है। उन्होंने चिनहट पुलिस से शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हु्ई। ऐसे में कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र के मुताबिक तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें