फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: शौचालय में हुआ प्रसव, सीट में फंस गया बच्ची का सिर, मच गई चीखपुकार

Tue, 18 Sep 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चिकित्सकों की लापरवाही का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को सीएचसी बसखारी के चिकित्सकों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते प्रसूता ने शौचालय में ही एक बच्ची को जन्म दे दिया। नवजात का सिर शौचालय की सीट में फंस गया। चीखपुकार पर पहुंचे लोगों ने नवजात को सही सलामत सीट से निकाला।

विज्ञापन


इसके बाद जच्चा-बच्चा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर सीएचसी प्रभारी ने ऐसी जानकारी से इन्कार करते हुए कहा कि यदि ऐसा हुआ है, तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही संबंधित आशा से स्पष्टीकरण भी मांगा जाएगा।

जानकारी के अनुसार हंसवर थाना अंतर्गत नरायनपुर प्रीतमपुर गांव निवासी रामसुंदर अपनी गर्भवती पत्नी शर्मिला को लेकर सोमवार पूर्वाह्न साइकिल से बसखारी बाजार स्थित एक पैथालॉजी सेंटर पहुंचा। यहां शर्मिला का अल्ट्रासाउंड हुआ। इसके बाद महिला पति के साथ सीएचसी बसखारी पहुंची। यहां कर्मचारियों ने अवकाश का हवाला देते हुए कहा कि अब पर्चा बनाने का समय समाप्त हो गया है, इसलिए कल आना।
विज्ञापन


इस पर रामसुंदर अपनी पत्नी को लेकर वापस घर लौटने लगा। बताया जाता है कि जब वह टांडा रोड की तरफ बढ़ा, तो उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। उसने शौचालय जाने की बात कही। सड़क के किनारे स्थित एक सार्वजनिक सुलभ शौचालय में गई। वहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल ने किसी प्रसूता के आने से किया इंकार

बच्ची का सिर शौचालय की सीट में फंस गया। इस पर महिला ने गुहार मचाया, तो पति व इर्दगिर्द के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी प्रकार बच्ची को सीट से सही सलामत बाहर निकाला। इसके बाद सामने स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में जच्चा-बच्चा को भर्ती कराया गया। यहां दोनों की हालत सामान्य बताई जाती है।

उधर सीएचसी प्रभारी डॉ. मार्कण्डेय प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में कोई प्रसूता नहीं आई। प्रसूता के लिए कोई पर्चा नहीं बनता। आशा के माध्यम से आने वाली प्रसूता को सीधे भर्ती किया जाता है।

कहा कि संबंधित आशा से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि उसे प्रसूता के आने की जानकारी क्यों नहीं हुई। यदि लापरवाही पाई गई, तो कार्रवाई भी की जाएगी।

जांच कर होगी कार्रवाई
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि शिकायत सामने आती है, तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जिस भी स्तर पर लापरवाही का मामला सामने आएगा, तो आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें