माल। क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी सोनी वर्मा (29) ने मंगलवार शाम घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सैदापुर चौकी इंचार्ज अभय बाजपेयी ने बताया कि घटना के वक्त सोनी वर्मा घर पर अकेली थीं। शाम को उनके जेठ कैलाश व अन्य लोग घर पहुंचे तो सोनी का शव कमरे की छत में लगे कुंडे से साड़ी के सहारे लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सोनी सिलाई का काम करती थीं। उनके जेठ कैलाश ने बताया कि सोनी के पति दीपराज ड्राइवर हैं और अक्सर शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। मंगलवार सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।