फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यार्कर क्लब की आसान जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यार्कर क्लब ने अर्जुन अकादमी को आठ विकेट से करारी मात देते हुए एलसीए अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में पूरे अंक प्राप्त किए। अर्जुन क्लब के 100 रन के लक्ष्य को यार्कर क्लब ने 13वें ओवर में दो विकेट खोकर प्राप्त किया। एलसीए न्यू सेंटर में खेले गए मुकाबले में अर्जुन अकादमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में 99 रन पर सिमट गई। श्रेयांश ने सबसे अधिक 22 रन बनाए। ठाकुर युवराज सिंह ने 13 रन देकर चार और अमित सिंह ने 23 रन देकर दो विकेट चटकाए। जवाब में यार्कर क्लब ने समर सिंह के 36 और मोहम्मद के नाबाद 27 रन की मदद से 13वें ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आदित्य और संतोष को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें