लखनऊ। आगरा के कैंट स्थित श्याम विहार कॉलोनी निवासी तुलसा सोमवार सुबह हजरतगंज में चिड़ियाघर के गेट नंबर तीन के पास बने टावर पर चढ़ गईं। महिला ने टावर से कूदने की धमकी दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर समझाने के बाद हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म की मदद से उन्हें नीचे उतारा।
एसीपी रजनीश कुमार वर्मा के मुताबिक तुलसा का आरोप है कि पड़ोसी ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी आगरा कैंट पुलिस व प्रशासन ने सुनवाई नहीं की। इससे नाराज होकर वह टावर पर चढ़ी थीं। तुलसा ने बताया कि वह दस दिन पहले भी लखनऊ आई थीं और टावर पर चढ़कर हंगामा किया था। तुलसा को अफसरों से मिलवाया गया था जिसके बाद वह वापस चली गई थीं। एसीपी का कहना है कि सोमवार को आगरा पुलिस और तुलसा के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। दोपहर में आगरा पुलिस के आने पर तुलसा को उनके हवाले कर दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।
टावर पर चढ़ी महिला
टावर पर चढ़ी महिला
टावर पर चढ़ी महिला
टावर पर चढ़ी महिला
टावर पर चढ़ी महिला
टावर पर चढ़ी महिला
टावर पर चढ़ी महिला