फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुआ गजब हंगामा जब असिस्टेंट प्रोफेसर के रिसेप्शन में पहुंची ‘वो’

Fri, 31 Jul 2015 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के नई शिवली रोड के पारस पैलेस में गुरुवार रात एक असिस्टेंट प्रोफेसर के प्रीतिभोज में पहुंची एक युवती ने खुद को असिस्टेंट प्रोफेसर की पहली पत्नी बताया। आरोप लगाया कि उसे झांसा देकर दूसरी शादी रचाई जा रही है।
विज्ञापन

 
समारोह में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कल्याणपुर पुलिस युवती को थाने ले आई। मसवानपुर निवासी डॉ. सुनील कुमार जमशेदपुर एनआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

इन्होंने मार्च 2015 में पुखरायां निवासिनी स्मिता से शादी की। गुरुवार को नई शिवली रोड पर पारस पैलेस में प्रीतिभोज था। तभी एक युवती स्टेज पर पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


डॉ. सुनील पर आरोप लगाया कि 19 दिसंबर2013 को मंदिर में शादी की थी। वे दोनों पति-पत्नी की तरह जमशेदपुर में रहते थे।

डॉ. सुनील का कहना है कि युवती ने उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। उस मामले में उनके पास हाईकोर्ट का अरेस्ट स्टे है। वहीं कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें