फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 1.13 करोड़ का सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कस्टम ने 1.13 करोड़ रुपये का 2.3 किलो सोना पकड़ा। दुबई की फ्लाइट से पहुंची महिला तस्कर ने सोने को पेस्ट के रूप में बनाकर कमर से बांध रखा था।
विज्ञापन

कस्टम के अधिकारियों ने बताया कि दुबई से इंडिगो के विमान 6ई 8457 से तस्कर लखनऊ पहुंची। संदेह पर टीम उसे अलग ले गई। जांच में उसके पास से तस्करी का 2318 ग्राम सोना मिला। इसे उसने पेस्ट के रूप में कमर से बांधकर छिपाया था। बरामद सोने की कीमत 1,13,11,840 रुपये है। बंगाल निवासी महिला तस्कर दुबई आती-जाती रही है। उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

पहले भी पकड़े तस्करी के मामले
6 मार्च को 1.50 करोड़ का सोना पकड़ा।
2 मार्च को 33.32 लाख का सोना पकड़ा।
1 मार्च को 7.76 लाख का सोना बरामद।
14 फरवरी को 1.49 करोड़ का सोना पकड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें