फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दहेज के लिए महिला और उसके भाई को पीटा

Sat, 04 Mar 2023 09:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दहेज की खातिर महिला की बेरहमी से पिटाई की गई। भाई मामला सुलझाने पहुंचा तो बहन की ससुराल वालों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। भाई-बहन को गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले तलाक देने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने व मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के एकता विहार काॅलोनी की निवासी इरम फातिमा का आरोप है कि पहली मार्च को रात करीब 10.30 बजे उसके पति मो. फरमान, फरीन फुरकान, मो. फैजान, उनकी वालिदा ने दहेज कम देने के लिए ताना देते हुए मारपीट की। जानकारी अपने भाई दानिश जमाल अंसारी को दी। कुछ देर बाद भाई ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। इससे मुझे व मेरे भाई को गंभीर चोटें आईं हैं।
थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर शुक्रवार को पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। नामजद लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें