फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिल्ली से वाराणसी जा रही डग्गामार लग्जरी बस पकड़ी

Sat, 04 Mar 2023 09:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को अभियान चलाकर 12 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। 45 वाहनों का चालान किया गया। दिल्ली से वाराणसी जा रही बिना परमिट की लग्जरी बस का चालान किया। इस दौरान 13 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह व यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की। शहर के सिविल लाइन में यात्री कर अधिकारी ने दिल्ली से वाराणसी जा रही लग्जरी बस को रोककर चेक किया। बस का परमिट मानक के अनुरूप नहीं मिरा।
बस का चालान करके 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा अधिकारियों ने जिलेभर में 12 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर थानों में खड़ा करा दिया। कागजात व अन्य कमियां मिलने पर 45 वाहनों का चालान कर करीब 13 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें