फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 70 लाख के जेवर चोरी करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला।
विज्ञापन
लखनऊ। चौक में रविवार को सराफ की दुकान से 70 लाख के जेवर चोरी करने की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अफसरी गोरखपुर के रुकमानपुर राजघाट की रहने वाली है। महिला के पास से 629.6 ग्राम जेवर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसीपी चौक राजकुमार सिंह के मुताबिक कृष्णा रस्तोगी की गोल दरवाजे के पास पीएल ज्वेलर्स नाम से दुकान है। यहां रविवार को बुर्का पहने महिला अंगूठियां लेने गई थी। सराफ के पीछे मुड़ने पर आरोपी ने जेवर से भरा डिब्बा काउंटर से उठाकर छिपा लिया। बाद में अंगूठी पसंद न आने की बात बोलकर निकल गई।
सराफ को जेवर का डिब्बा नहीं दिखा तो उसने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो महिला चोरी करते दिखी। पुलिस ने फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मोहल्ला सराय आगामीर, चौक निवासी रिश्तेदार के घर में जेवर छिपाकर रखे हैं। पुलिस ने रिश्तेदार के घर से जेवर बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें