फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिगुरिया में नौ खंभों से तार चोरी, ट्यूबवेल ठप

Thu, 30 Apr 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
खंभों से काटे गए तार।
विज्ञापन
गुडंबा। आईआईएम रोड स्थित रामचंद्र मिशन विद्युत उपकेंद्र से संचालित 11 केवी रायपुर रोड फीडर पर बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। ग्राम डिगुरिया में ट्यूबवेल संयोजन के लिए लगे नौ खंभों से तार चोरी कर लिए गए। घटना 22 अप्रैल की रात की है। तार चोरी होने के कारण क्षेत्र के सभी ट्यूबवेल बंद हो गए हैं, जिससे सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। अवर अभियंता सुबोध कुमार ने ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई है। अवर अभियंता का कहना है कि जल्द ही लाइन बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। चोरी किए गए तारों की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।

खंभों से काटे गए तार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें