फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कहां बैठक करें ग्रामीण, 27 पंचायत भवनों की दशा जर्जर

विज्ञापन
आबिद खेड़ा का जर्जर पंचायत भवन।
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में पंचायत भवनों की दशा काफी खराब है। इस पर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। 25 अप्रैल को विकासखंडों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, जनपद के 27 पंचायत भवनों को जर्जर और निष्प्रयोज्य घोषित किया गया है, जिनका ध्वस्तीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 11 भवन बीकेटी (बख्शी का तालाब) विकासखंड में हैं। माल ब्लॉक में सात, काकोरी में तीन, सरोजनीनगर में दो और अन्य ब्लॉकों में चार भवन जर्जर पाए गए हैं। इनमें मोहम्मदपुर गढ़ी, परसऊ, रेवामऊ, उमरावल, सैदापुर, मवईकलां, बड़ागांव, रायपुर सदरा, कुरौनी और भद्दीशीर्ष जैसे गांव शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार ये भवन लंबे समय से उपयोग के योग्य नहीं थे और किसी भी समय हादसे का कारण बन सकते हैं।

कामकाज ठप, ग्रामीणों को बढ़ीं दिक्कतें
इन ग्रामों के पंचायत भवनों के जर्जर होने से गांवों में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बैठकें ठीक से नहीं हो पा रहीं, जिससे योजनाओं की समीक्षा और क्रियान्वयन पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, वहीं कई जगह बैठकें खुले में या अस्थायी स्थानों पर करनी पड़ रही हैं। सरकारी योजनाओं जैसे मनरेगा, पेंशन और आवास की जानकारी और लाभ वितरण में भी दिक्कत आ रही है। पुराने अभिलेख सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं, जिससे जरूरी दस्तावेजों के नष्ट होने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें