लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए विप्रो में रोजगार पाने का अच्छा अवसर है। कंपनी कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव के 100 पदों पर भर्ती करेगी। विवि की कैंपस प्लेसमेंट सेल ने विद्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं।
सेल के निदेशक प्रो. अनूप भारतीय ने कहा कि बीसीए, बीबीए, बीकॉम, बीए, बीएचएम व बीएससी (स्टैटिस्टिक्स, मैथ्स और इकोनॉमिक्स ऑनर्स को छोड़कर) के विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं। इच्छुक 19 मार्च सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी व पंजीकरण लिंक लविवि की आधिकारिक वेबसाइट के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल अनुभाग में है।
नोएडा और गुरुग्राम में मिलेगी नियुक्ति
चयनितों को करीब 3.75 लाख रुपये वार्षिक (सीटीसी) पैकेज दिया जाएगा। कंपनी परिवहन सुविधा, स्वास्थ्य बीमा, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कौशल विकास और कॅरिअर उन्नति के भी अवसर देगी। रुकना व खाना भी मिलेगा। नियुक्ति नोएडा या गुरुग्राम में होगी।