यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा। इस दौरान एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर हंगामा हो सकता है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा। यह 24 दिसंबर तक चलेगा। इसको लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। पांच दिवसीय सत्र के दौरान राज्य सरकार कई विधायी कार्य संपन्न कराएगी।
विज्ञापन
अनुमान लगाया जा रहा है कि सत्र के दौरान चुनाव आयोग द्वारा करवाए जा रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर जमकर हंगामा हो सकता है। बताते चलें कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर रहे हैं।