फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब और ज्यादा गुलजार होंगे मयखाने, आज से शराब सस्ती

Fri, 01 Apr 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार से विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांड पर बोतल से लेकर पव्वे तक के दाम घट जाएंगे। बोतल पर ढाई सौ रुपये तक की कमी हो रही है। सरकार शराब के सस्ता होने पर अधिक बिक्री और बेहतर राजस्व हासिल होने की उम्मीद कर रही है। इसके साथ ही, कम एक्साइज ड्यूटी वाले प्रांतों से शराब की तस्करी पर भी अंकुश लगने की संभावना है।
विज्ञापन


अभी तक सरकार शराब का दाम बढ़ाकर अधिक राजस्व का लक्ष्य रखती थी, लेकिन इस  बार सपा सरकार ने शराब के दाम घटाने का फैसला किया। शराब की उन ब्रांडों के दाम में कमी की गई है जिनकी लोगों में अधिक मांग है।

इसके तहत एक अप्रैल से 180 एमएल के पव्वे में न्यूनतम 35 रुपये से लेकर 60 रुपये तक की कमी होगी। महंगी शराब जैसे स्काच या प्रीमियम व सुपर प्रीमियम ब्रांड की शराबों पर यह कमी आंशिक ही होगी।
विज्ञापन


लखनऊ शराब एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार एसपी सिंह के मुताबिक दाम घटने के साथ मांग बढ़नी वाजिब है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों पर 150 से 250 रुपये तक की कमी आएग़ी।
विज्ञापन

इन ब्रांड की कीमतों में इतनी होगी कमी

ब्रांड--पुराना दाम--नया दाम
- वैट 69--1650--1500 रुपये
- पासपोर्ट--1395--1215/1220 रुपये
- ब्लेंडर्स प्राइड रिजव--1145--915/920 रुपये
- एंटीक्विटी ब्ल्यू--1090--840 रुपये
- सिग्नेचर प्रीमियम--1025--770/775 रुपये
- रॉयल चैलेंज--760--595 रुपये

- मैकडॉवल नंबर वन--650--530 रुपये
- इंपीरियल ब्ल्यू--700--545 रुपये
- ग्रीन लेबल    575--420 रुपये

पव्वे के दाम
- सिग्नेचर 215--190 रुपये
- रायल स्टैग 185--150 रुपये
- ग्रीन लेबल 140--105 रुपये
- मैकडॉवल नंबर वन--165--130 रुपये
- इंपीरियल ब्ल्यू 170--135 रुपये

- 8पीएम, डिवाइन सिप, कंटेसा रम, इवनिंग स्पेशल, बैग पाइपर आदि ब्रांडों का पव्वा 135 रुपये के बजाय अब 100 रुपये में मिलेगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें