फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलमऊ पंप कैनाल का सदन में उठाएंगे मुद्दा : राहुल

Wed, 10 Jul 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को भुएमऊ गेस्ट हाऊस में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल के सामने डलमऊ पंप कैनाल से नहरों में भरपूर पानी न छोड़े जाने की समस्या रखी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वह सदन में उठाएंगे।
विज्ञापन


डलमऊ पंप कैनाल में 20 पंप लगे हैं। इसमें सभी पंप जर्जर हालत में हैं। डलमऊ पंप कैनाल से 80 नहरों को पानी छोड़ा जाता है। इससे एक लाख किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। पांच साल से ज्यादा समय से डलमऊ पंप कैनाल से नहरों को भरपूर पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे किसानों को सिंचाई से संकट से जूझना पड़ता है।
पूर्वाह्न करीब 11 बजे राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाऊस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गेस्ट हाऊस में स्थानीय अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, व्यापारियों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। करीब दो घंटे तक राहुल गेस्ट हाऊस में रुककर सभी से बातचीत की। इस दौरान सभी ने राहुल को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

राहुल जिले की समस्याओं से भी रूबरू हुए। लोगों ने राहुल के सामने महंगाई, बेरोजगारी के अलावा किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव संजय श्रीवास्तव, पार्टी कार्यकर्ता गजेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, रितिक जायसवाल लालगंज और डलमऊ क्षेत्र में खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की।
डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के जिलाध्यक्ष रामकिशन पासी ने राहुल से मिलकर उन्हें जीत की बधाई दी। शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने व एम्स का जायजा लेने के बाद राहुल गांधी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी के सामने डलमऊ पंप कैनाल का मुद्दा उठा था। इस पर उन्होंने इस मुद्दे को सदन में उठाकर किसानों की समस्या दूर कराने की बात कही।
शहीदों को दी श्रद्धांजलि, किया पौधरोपण
रायबरेली। सांसद राहुल गांधी ने सई नदी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने शहीद स्मारक परिसर में पौधरोपण भी किया। दरअसल, सात जनवरी 1921 रायबरेली के इतिहास का ऐसा दिन था, जिसकी याद आज भी लोगों के जेहन में हैं। जलियाबाग कांड की तरह यहां पर भी अंग्रेजों ने निहत्थे किसानों पर गोलियां बरसाई थी, जिससे सई नदी खून से लाल हो गई थी। राहुल ने कहा कि शहीदों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें