फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीसीटीवी में रामबाबू से झगड़ता दिखा पत्नी का मामा

Wed, 16 Sep 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर के बाराबिरवा स्थित एलडीए कॉलोनी सेक्टर-बी में रामबाबू मौर्य हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में रामबाबू से उसकी पत्नी के रिश्ते का मामा नीरज मौर्य का विवाद होता दिख रहा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सैकड़ों कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें सोमवार रात करीब एक बजे दोनों के बीच विवाद सामने आया। आशंका है कि हाथापाई के दौरान नीरज ने नुकीली वस्तु से रामबाबू की गर्दन पर वार किया और भाग गया। पुलिस की दबिश की जानकारी मिलने पर नीरज उर्फ मामू ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे बिठूर के अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है। रामबाबू का शव सोमवार सुबह मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें